कोटा-तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की बाइकें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर और कोटा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 12 चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की है। इस मामले में 11 आरोपी पकड़े गए हैं। लगातार मोटरसाइकिल चोरी की खबर के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सूचना के बाद कार्रवाई की तो उनके हाथ 11 आरोपी लगे जिनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसमें बुलेट भी शामिल है । इस मामले में कोटा पुलिस ने नवगवा बलौदा निवासी दीपक सिंह सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है, जिसका साथ उसके 7 नाबालिक साथी देते थे। पुलिस ने उनके पास से तीन बुलेट क्लासिक , बुलेट इलेक्ट्रा , होंडा शाइन, प्लैटिना , होंडा ड्रीम योगा ,पल्सर आदि मोटरसाइकिल बरामद की है ।

इसी तरह तखतपुर क्षेत्र में पुलिस ने दीपक उर्फ राजू कश्यप, पवन उर्फ चंदू पटेल और आकाश उर्फ अक्कू सिंह ठाकुर के पास से एक्टिवा स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त की है। तखतपुर और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को पकड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles