बलोदा बाजार भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम वटगन में आम जनों और 89 ट्रैक्टर चालकों को सुरक्षा संबंधी नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई। बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

इस दौरान शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज गति में वाहन न चलाने, मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं चलने, ट्रैक्टर को केवल कृषि कार्य में उपयोग करने और सवारी के रूप में उपयोग न करने, रात के दौरान ट्रैक्टर के दोनों लाइट चालू रखने आदि की जानकारी दी गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया गया।





