शहर में आज भी दिगर राज्यों की महिला गिरोह सक्रिय है। जो पलक झपकते ही उठाई गिरी जैसे वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रही है। पुलिस से बेखौफ महिला गैंग लगातार बिलासपुर पुलिस को चुनौती दे रही है।बावजूद इसके महिला गैंग के किसी एक सदस्य को भी पकड़ पाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।इसी तरह फिर से महिला गैंग गिरोह ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर गुरुवार की एक ही रात मध्य नगरी माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रीराम विहार निवासी एन लक्ष्मी का 1लाख 60 हजार रुपये और सिरगिट्टी महिमा नगर निवासी किरण सिंह का कीमती 1 लाख 80 हजार रुपये का सोने का चैन पार कर दिया।इस घटना के बाद देर रात सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थिया एन लक्ष्मी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली।

वहीं दूसरे दिन सिटी कोयवाली पुलिस ने प्रार्थिया किरण सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है पुलिस इस पर लगाम भी नहीं लग पा रही है शायद यही वजह है कि उनके साथ चेन स्नेचिंग जैसी वारदात हुई है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें आभास हुआ कि कुछ महिलाएं उन्हें घेरी हुई थी और उन्ही में एक महिला जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी उनके कंधे पर हाथ रखी हुई थी।जब वे भीड़ से बाहर निकली तो देखा कि उनका सोने का चैन गायब था।यह महिलाएं पुलिस पर तो आसानी से आरोप लगाकर खुद को मासूम बता रही है लेकिन क्या उन्हें पता नहीं कि ऐसे भीड़भाड़ वाले जगह पर इस तरह की आशंका रहती है। बावजूद इसके अगर उन्होंने सोने के गहने पहने और भीड़ में घुस गई तो उसमें उनका भी कसूर कम नहीं है ।

ऐसे भीड़भाड़ वाले जगह में पुलिस अपने कीमती आभूषण, पर्स, मोबाइल की सुरक्षा की चेतावनी देती है, जिसे नजरअंदाज करने वाले ही इसके शिकार बनते हैं। बहरहाल जिस तरह से शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है निश्चित ही उसको लेकर बिलासपुर पुलिस सवालों के घेरे में है।हालांकि जब इसको लेकर सीएसपी निमितेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है। इसी तरह दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम को इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है।

नवरात्र के पूर्व बिलासपुर पुलिस ने शहर वासियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें कही थी।उन्होंने कहा था कि शहर में बड़े बड़े भव्य मातारानी के दरबारों में दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या में भीड़ रहती है।जिसको लेकर शक्ति टीम सहित विशेष टीम का भी गठन किया गया था।कहा गया था टीम हर पंडालों में गश्त करने के साथ साथ चोर उचक्कों,गुंडे बदमाशों,असामाजिक तत्वों सहित संदिग्धों पर भी विशेष नजर रखेगी।लेकिन जिस तरह से भीड़भाड़ में पिछले दो दिनों से स्नेचिंग की वारदात हुई है।उसने पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था के सारे पोल खोलकर रख दिये है।




