34.1 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

सिरगिट्टी में मिली युवक की लाश: शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गोकने नाला के पास एक तबेले में मिले एक युवक की लाश की शार्ट पीएम रिपोर्ट आ गयी है।जिसमे फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया ब्रेन हेमरेज होना पुष्टि किया है।इस मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर गोकने नाला के पास एक तबेले में मृतक अज्जू साहू की लाश मिली थी।मृतक के गले मे एक सामान्य चोट के निशान थे जबकि उसके नाक और कान से खून भी निकल रहा था।मामले में संवेदनशीलता दिखाकर तत्काल मौके पर पुलिस के अधिकारियों के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया।वहीं मर्ग कायम कर शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही भी कराई गई।

अबतक जांच पड़ताल एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मृतक अज्जू साहू की मौत ब्रेन हेमरेज से होना मान रही है।क्योंकि अज्जू शराब का आदि था और यही वजह है कि घटनास्थल पर मृतक के नाक और कान से खून भी निकला हुआ था।जबकि चोट के किसी तरह के कोई गम्भीर निशान नही थे।फिलहाल मामले में अभी पुख्ता पीएम रिपोर्ट आना बाकी है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles