बलौदा बाजार: ऑपरेशन विश्वास के तहत 31 वाहन चालकों पर कार्रवाई, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्ती

बलौदा बाजार भाटापारा जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को 31 वाहन चालको पर कार्यवाही हुई ।

यातायात पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थाणो पर चेकिंग की। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान हुई। बलोदा बाजार में पांच कसडोल में एक शिमगा में पांच लवन में छह गिधौरी में पांच भाटापारा में तीन सोहेला में एक और भाटापारा शहर में पांच चालकों पर कार्यवाही की गई ।

इस साल 2024 में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 353 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। केवल अक्टूबर महीने में ही शराब पीकर वाहन चल चलने वाले 87 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles