रेलवे संपत्ति चोरी: कबाड़ी छोटू पांडे से जुड़ा ट्रक पकड़ा, जांच जारी

सिविल लाइन पेट्रोलिंग पार्टी ने इमली पारा रोड से रायपुर जा रही एक ट्रक को पकड़ा है,ट्रक को पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पाया कि इसमें रेलवे की संपत्ति अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। यह ट्रक शहर के चर्चित कबाड़ी छोटू पांडे से जुड़ा बताया जा रहा है।

सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत आरोपी और ट्रक को बिलासपुर रेलवे आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया। आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अधिकारी ने पुष्टि की है कि ट्रक में मिला कबाड़ रेलवे का है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पकड़े गए कबाड़ का संबंध छोटू पांडे नामक एक व्यक्ति से है, जो शहर के चर्चित कबाड़ियों में से एक है।

छोटू पांडे का नाम पहले भी अवैध कबाड़ के मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और रेलवे एक्ट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने कहा,हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रेलवे की संपत्ति की इस चोरी में संलिप्त हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles