
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी खुशी के पर्व दीपोत्सव को मनाते हुए अपने घर रोशनी कर सके इसी उद्देश्य के साथ विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शांता फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दीया वितरण किया गया। तोरवा क्षेत्र में स्टाल लगाकर पूरे दिन चले अभियान के तहत दीये वितरित किए गए।

दीपावली के दौरान गरीब बस्तियों में भी उजियारा हो और बस्ती में रहने वाले बच्चे भी दीपावली मना सके इस उद्देश्य के साथ शांता फाउंडेशन ने सरकंडा इमली भाटा में पहुंचकर वहां रहने वाले बच्चों को पटाखा, मिठाई के पैकेट और अन्य उपहार दिए। शांता फाउंडेशन के नीरज गेमनानी ने बताया कि ऐसे आयोजन से केवल बच्चों को ही खुशी नहीं मिलती बल्कि इस तरह के प्रयास से उन्हें भी आत्मिक आनंद का अनुभव होता है।

दूसरों की मदद करने से जो खुशी मिलती है उसका कोई मोल नहीं। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी आग्रह किया कि वे भी अपनी क्षमता अनुसार गरीब बस्तियों में जाकर दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों को उपहार अवश्य दें।






