
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान सफलता की ओर है, 2 सितंबर से पूरे देश भर में सदस्यता अभियान के जरिए लोगों को भाजपा से जोड़ने मुहीम चलाया जा रहा है, अब तक 3 लाख 10,000 सदस्य इससे जुड़ चुके हैं ,सांसदों और विधायकों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है।

जिसमें सांसद तोखन साहू 20 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा कर चुके हैं ,तो वही विधायको में अमर अग्रवाल धर्मजीत सिंह धरमलाल कौशिक ने भी 10,000 का लक्ष्य पूरा कर लिया है ,जबकि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला लक्ष्य पूरा करने प्रयास रत है। उन्होंने अब तक 10 लाख का सदस्य बनाने लक्ष्य पूरा नहीं किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बेलतरा विधायक भी अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का सदस्य अभियान सफल हो जाएगा ।





