
दीपावली आते ही ग्रामीण क्षेत्र से जुआ खेलने के मामले सामने आने लगे हैं। मोपका चौकी को सूचना मिली थी की कुटी पारा एनीकट के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल से जुआरियों के पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। पुलिस के हाथ जीतू यादव, आशीष वर्मा, दिनेश गोड़ अश्वनी धुरी लगे, जिनके पास से 7540 जप्त किए गए। पुलिस ने कुछ मोटरसाइकिल भी जप्त किए हैं, जिसके आधार पर अन्य जुआरियों की तलाश की जा रही है।





