
मस्तूरी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक दो नहीं बल्कि पूरे 26 जुआरियों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस इनके पास से मात्र 16,750 रुपए ही जप्त कर पायी। मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम हिर्री, कमद पारा नहर पारा नदी किनारे और ग्राम कोसम डीह में तालाब के पास कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। किसी तरह 26 जुआरी पकड़े गए जिनके पास से 16,750 रुपए भी मिले।





