
शासन के निर्देश पर सभी स्कूली छात्र-छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है जिसका वितरण मंगलवार को मुख्यमंत्री के हाथों किया गया । इस बार स्कूलों में आयुष्मान कार्ड बनाने की पहल की गई है जिसका वितरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छात्राओं को किया गया है, महारानी स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि 160 बच्चों का कार्ड बनाया गया है मुख्यमंत्री के हाथों कार्ड प्राप्त कर छात्राओं में हर्ष हैं।






