
बिलासपुर नेशनल हाइवे पर सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत हो गयी।जबकि 4 लोगो गम्भीर रूप से घायल हो गए है।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव और सिम्स लाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा बोलेरो वाहन का टायर फटने से हुआ है।जानकारी मिली कि मृतक और घायल एक ही परिवार के बलौदाबाजार के हिरमी के रहने वाले है।घायल महेश कुमार साहू ने बताया कि सभी बलौदाबाजार के रहने वाले है उसके भाई छवि साहू के इलाज के लिए सेंदरी जा रहे थे, तभी सरगांव के ग्राम किरना के पास हादसा हो गया।


बोलेरो में महेश कुमार,,रुक्मणि साहू,युग प्रसाद साहू,,छवि साहू और सिवानी साहू सहित अन्य शामिल थे।इसमे तीन लोगों की मौत हो गयी।जबकि महेश,रुक्मणि,युग और मासूम बच्ची सिवानी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।फिलहाल मामले में सरगांव पुलिस तहकीकात कर रही है।





