25.8 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

सुहेला में चलते ट्रक में आग, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से चालक की जान बची

रविवार को ग्राम सुहेला में भाटापारा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों के बीच घिर गया। लोगों ने देखा कि ट्रक का चालक वाहन में ही फंसा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से अग्निशमन यंत्रों के सहारे ट्रक में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया और बिना समय गंवाए सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक चालक को जलते ट्रक से बाहर निकाला।

हालांकि उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया लेकिन लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, जिसे तुरंत सुहेला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसका वहां इलाज चल रहा है। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से ट्रक चालक की जान बच गई, जिसमें सुहेला के प्रधान आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक तोपचंद कौशिक और करण साय पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही । आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles