बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरविंद नगर बलिहारी चौक के पास बंधवा पारा सरकंडा में रहने वाले 30 वर्षीय विश्वजीत सिंह ठाकुर ने सरकंडा क्षेत्र की नाबालिग किशोरी के साथ दोस्ती की। 1 महीने की दोस्ती के बाद पिछले शनिवार को उसने नाबालिग कथित प्रेमिका को फोन कर दैहान पारा बुलाया और फिर उसे अपने साथ अपने घर गीतांजलि सिटी लेकर गया, जहां उसने रात में किशोरी के साथ दुराचार किया। बताते हैं कि विश्वजीत ठाकुर ने नाबालिग को भरोसा दिलाया कि उसके साथ वह बहुत जल्दी वहां करेगा। इसी बात पर उसने एक ही रात में तीन बार संबंध बनाये। अगले दिन सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर नाबालिग को बघवा मंदिर के पास छोड़कर चला गया।इधर रात भर किशोरी के गायब रहने से उसके परिजन परेशान रहे जिन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद मामले को संगीन पाया और फिर बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए विश्वजीत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles