37.3 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

श्रीरामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत चलाई गई विशेष ट्रेन बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 07 से रवाना की गई। मंत्री लखन लाल देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया, जिसमें कुल 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस योजना के चलते अयोध्या और काशी विश्वनाथ जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा अब आसान हो गई है, खासकर उन श्रद्धालुओं के लिए जो आर्थिक स्थिति के कारण पहले वहां नहीं जा पाते थे।

यात्रियों ने उत्साहित होकर भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुख्यमंत्री साय की इस पहल के चलते उनका वर्षों का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले अयोध्या दर्शन हम जैसे लोगों के लिए कठिन था, लेकिन इस योजना के चलते अब यह संभव हो सका है। मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी यात्रा को लेकर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के साथ-साथ वहां के अन्य मंदिरों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी लाभ उठाने का मौका मिलेगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से 850 यात्री इस विशेष ट्रेन में शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी हैं।

इस दौरान बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान, निगमायुक्त अमित कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी और आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles