
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बलोदा बाजार भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार करवाई जा रही है। इसी क्रम में 17 वाहनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख 85 हजार रुपए का अर्थ दंड किया गया।

पुलिस ने 14 मामले बनाए जिनमे 10-10 हजार रुपए और तीन मामलों में 15-15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। यातायात पुलिस द्वारा ब्रेक एनालाइजर से कसडोल, गिधपूरी और भाटापारा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान 17 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले।





