
सीएमडी चौक स्थित चर्च ऑफ क्राइष्ट में रविवार 10 नवम्बत को धन्यवादी पर्व मनाया गया।चर्च के पास्टर सुदेश पॉल ने बताया कि चर्च ऑफ क्राइष्ट में आयोजित धन्यवादी पर्व पर मसीहिजनों के द्वारा विशेष आराधना की गई।कार्यक्रम का संचालन मुकेश पाल और उपदेश पास्टर सैमुअल वालिस के द्बारा किया गया।जानकारी मिली कि इस पर्व का महत्व प्राचीन काल से है।

इसे कटनी का पर्व भी कहते हैं।जब इजरायली लोग अपने खेतों की फसलों को काट कर लाते थे तो सर्वप्रथम अपने परमेश्वर को फसल का पहला भाग भेंट स्वरूप चढ़ाते थे।उस दिन विशेष सभा का आयोजन होता था इसी परंपरा को जीवित रखते हुए मसीहियों में यह प्रथा प्रचलित है।धन्यवादी पर्व के अवसर पर चर्च ऑफ क्राइष्ट में सुबह से दोपहर तक आराधना के साथ मसीही गीतों की प्रस्तुति दी गयी।

बाइबल पठन प्रार्थना बाइबल से शुभ संदेश भी दी गयी।इस दिन सभी सदस्य अपनी-अपनी संपत्ति का कुछ अंश या भाग लिफाफा में डालकर अपने परिवार समेत परमेश्वर को भेंट स्वरूप अर्पित भी किया गया।वहीं कई लोग अपने खेत या बगीचे का अन्न और फल साग सब्जियां कोई सामग्री अपने सुरक्षा से भेंट स्वरूप ईश्वर को अर्पण किये।

कार्यक्रम पश्चात सभी सदस्यों के लिए प्रेम भोज का आयोजन किया गया।आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में मसीहिजनों जुटे रहे।





