38.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, बिजली व्यवस्था ठप, ड्राइवर फरार

अरपा पुल से सीपत चौक की ओर जा रहे ट्रेलर का देर रात 2 बजे एक्सीडेंट हो गया। सीमेंट से भरी हुई तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 10 BN 3494 सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रेलर सड़क किनारे लगे पेड़ को उखड़ता हुए आगे बढ़ा। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। गनीमत है कि देर रात हादसा होने की वजह से किसी को जान का खतरा नहीं हुआ।

लेकिन अगर यह हादसा दिन में होता तो यह एक बड़ा हादसा बन जाता। इसके चपेट में कई लोग आ सकते थे। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर फरार हो गया। वही हादसे की वजह से सरकंडा क्षेत्र में बिजली की समस्या भी आ गई। विशाल पेड़ को घसीट कर ले जाता हुआ ट्रेलर कई बिजली के तारो को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी वजह से क्षेत्र में रात से बिजली की समस्या हो रही है। जिसकी वजह से यहा के रहवासीयो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेलर हादसा की खबर मिलते ही समय पर साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। जल्दी बिजली संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। लेकिन बीच रोड में यह हादसा होने की वजह से यातायात बाधित हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles