
गरीब महिलाएं अक्सर अपनी इच्छाएं मन में ही मार लेती है। क्योंकि अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए या पारिवारिक खर्चों के लिए उनके पास पर्याप्त आमदनी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना लेकर आए जो कि गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उनके गहने सहित सभी तरह की चाहत पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना की राशि बचाकर संतोषी मोहले ने अपने लिए चांदी से बना एक जोड़ा पायल खरीदा है। बेलगहना इलाके की रहने वाली संतोषी ने इस दिवाली में 8 हजार रुपए की पायल खरीद कर अपनी दबी हुई इच्छा को साकार किया है। संतोषी मोहले कलेक्ट्रेट के पास अपनी सब्जी की दुकान लगती है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना से हम गरीब परिवारों को बहुत लाभ मिल रहा है। महीने में जो ₹1000 मिलता है वह हमारे बहुत काम आता है। महतारी वंदन योजना से मेरी दबी हुई आशा फिर उछाल मारने लगी। आगे और बचत कर राशि से कुछ बड़ा काम करूंगी। सरकार मेरी दबी हुई इच्छा को पूरी करने में मदद कर रही है। इसी तरह महतारी वंदन योजना का लाभ गरीब परिवार को मिलता नजर आ रहा है। जिसे लोग अपने पारिवारिक खर्च या अपने व्यवसाय में लगा रहे हैं। इसके साथ ही उर्मिला बाई मानिकपुरी ने कहा कि जिस तरह सरकार ने गरीबों के हित में महतारी वंदन योजना लाया है इस तरह नशा करने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही करे। ताकि लोग नशे की वजह से होने वाले अपराधों से बच सके।




