सिम्स में कोरोना मॉकड्रिल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एक बार फिर सिम्स में लंबे समय बाद सिम्स प्रबंधन कोरोना से निपटने कितना तैयार है,,व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सिम्स में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान सिम्स के अधीक्षक डॉक्टर लाखन सिंह सहित चिकित्सक स्टाफ नर्स वार्ड बॉय बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना हो या स्वाइन फ्लू या फिर अन्य महामारी। उन तमाम महामारियों से निपटने के लिए सिम्स कितना तैयार है उसे मापने के उद्देश्य से ही यह मॉक ड्रिल किया गया है अधीक्षक ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वर्तमान में सिम्स हॉस्पिटल में कोरोना स्वाइन फ्लू जैसे महामारियों से निपटने के लिए तमाम तरह के साधन संसाधन अतिरिक्त वार्ड और चिकित्सा विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

सिम्स के चिकित्सक स्टाफ नर्स कर्मचारी कितने एक्टिव हैं उनके एक्टिविटी को परखने के लिए भी इस तरह का मॉक ड्रिल किया जाता है। भविष्य में आगजनी जैसे मामलों पर भी मॉक ड्रिल कर सिम्स के चिकित्सक स्टाफ नर्स और कर्मचारियों की एक्टिविटी परखी जाएगी।गुरुवार को सिम्स में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एंबुलेंस के माध्यम से कोरोना पेशेंट को सिम्स अस्पताल लाया गया।यहां बड़ी संख्या में चिकित्सक,स्टाफ नर्स और पीपीई किट पहने चिकित्सकों को देखकर सिम्स पहुंचे मरीज भी चौंक गए।हालांकि बाद में पता चला कि कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles