Homeहमर बिलासपुरआरोग्य भारती द्वारा प्रांतीय स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के...

आरोग्य भारती द्वारा प्रांतीय स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए सम्मेलन रखा गया

आरोग्य भारती द्वारा प्रांतीय स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए सम्मेलन
रखा गया.
जिसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर से सभी पदाधिकारी एवं संगठन की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यह प्रोग्राम माउंट लिटरा स्कूल उसलापुर में रखा गया जो की स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर संजना तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ
आरोग्य भारती की प्रांत महिला प्रमुख प्रतिभा पांडे जी ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सभी अनुभवी डॉक्टर एवं चिकित्सकों को आमंत्रित कर यह सम्मेलन का संचालन किया जिला स्तर पर संगीता शर्मा जी ने बिलासपुर जिले से हर वर्ग के लोगों को आरोग्य भारती के अंतर्गत इस स्वास्थ्य प्रोग्राम में आमंत्रित किया जिसमें घरेलू उपचार के साथ-साथ योग अभ्यास के जरिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई इसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ से जिला बिलासपुर की अध्यक्ष अर्चना तिवारी शारदा तिवारी माया बाजपेई संजना मिश्रा एवं विभिन्न वर्ग की बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर सभी जिला से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments