Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिला मंच और...

बिलासपुर में राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों को मिला मंच और सम्मान

बिलासपुर में 34 वें जूनियर बालक- बालिका और 37 वें सीनियर महिला- पुरूष राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 600 खिलाड़ी, 100 अधिकारी और निर्णायक ने भाग लिया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल खेल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया । राष्ट्रीय स्तर के मलखम्ब प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों को जहां मंच मिला है तो वहीं उन्हें हम अपने खेल में निखार लाने का एक अवसर भी इससे प्राप्त हुआ है। इसके अलावा राष्ट्रीय मलखम्ब संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी यहां गठन किया गया। इसके बाद अब आने वाले 2027 के ओलंपिक में कम में छत्तीसगढ़ से खिलाड़ी भेजने की कोशिश करेंगे जिससे मलखम्ब को राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments