अमेरिका में अदानी समूह पर लगे आरोपों का किया गया खंडन

नई दिल्ली। अदाणी ग्रीन के निदेशकों पर अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए आरोपों को अदाणी समूह ने निराधार बताया है। समूह का कहना है कि अदाणी ग्रीन के निदेशकों पर लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और उन्हें तब तक निर्दोष माना जाएगा जब तक कि वे दोषी साबित नहीं हो जाते।

अदाणी समूह ने एक बयान में कहा, “हम कानून का हरसंभव सहारा लेंगे और अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पालयंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

समूह ने यह भी कहा कि वे अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह भरोसा दिलाते हैं कि वे कानून का पालन करने वाला समूह हैं और सभी नियमों का पूर्ण रूप से और दृढ़ता से पालन करते हैं।

इस पूरे मामले में अदाणी समूह ने अपनी प्रतिष्ठा और विश्वास को बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाने का वादा करते है।

समूह ने क्या कहा

अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिनका खंडन किया जाता है।

जैसा कि अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने स्वयं कहा है, “कोर्ट में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि वे दोषी साबित नहीं हो जाते हैं।” हम कानून का हरसंभव सहारा लेंगे।

अदाणी समूह हमेशा अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पालयंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाला समूह हैं और सभी नियमों का पूर्ण रूप से और दृढ़ता से पालन करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles