Homeहमर बिलासपुरRPF और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही,,पेपर गैंग का बड़ा पर्दाफाश,,पढ़े पूरी खबर...

RPF और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही,,पेपर गैंग का बड़ा पर्दाफाश,,पढ़े पूरी खबर कैसे देते है वारदात को अंजाम,,यात्रा के दौरान रहें सतर्क

रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी बिलासपुर ने ट्रेन में पेपर की आड़ में यात्रियों के बैग से कीमती सामान चोरी करने वाले पेपर गैंग का पर्दाफाश किया है।संयुक्त टीम ने पेपर गैंग गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।वहीं आरोपियों से चोरी किया गया कीमती चैन भी बरामद कर लिया गया है।जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों से जानकारी से मिली कि 6 अक्टूबर को रायगढ़ बिलासपुर लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान पेपर गैंग के गिरोहों ने पेपर की आड़ पर एक महिला यात्री के बैग का चैन खोलकर उसमें से एक गले का हार,,कान की बाली और पायजेब सहित अन्य आभूषण चुरा लिए थे।इसके बाद महिला ने आरपीएफ बल और जीआरपी से चोरी की शिकायत की थी।महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरपीएफ बल और जीआरपी की संयुक्त टीम चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।इस दौरान टीम द्वारा जनरल बुकिंग काउंटर में रिपीटर यात्रियों में से कुछ संदिग्धों की लगातार निगरानी कर रही थी।इसी बीच बुधवार 27 नवंबर की शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर बिलासपुर तितलागढ़ लोकल पर संदिग्धों को चढ़ते देखा गया।जिन्हें घेराबंदी कर तीनो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।जिसपर आरोपी टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पेपर गैंग के सरगना के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज

मामले में टीम ने पेपर गैंग के प्रमुख सरगना बिहार निवासी अमर कुमार मंडल और उसके साथियों विशाल कुमार पासवान और सदानन्द कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है।अमर कुमार मंडल एक शातिर पेपर गिरोह का सरगना है जिसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा अलग अलग राज्यों में अपराध दर्ज हैं।पूछताछ में इन चोरों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में घूमकर पेपर की आड़ पर यात्रियों का सामान चोरी करते थे। चोरों ने बताया कि वे चोरी किए गए जेवरात मुंगेर ले जाकर ठेले वालों को बेचते थे। जीआरपी बिलासपुर ने शातिर चोरों के कब्जे से लोकल ट्रेन से चोरी किया गया सोने का हार, इयर रिंग और चांदी की पायजेब बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना बिलासपुर में BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ऐसे देते थे अपराध को अंजाम

तीनो आरोपीयो द्वारा लोकल ट्रेन/पैसेंजर ट्रेन में अकेली महिला यात्री या छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ बैठकर यात्रा करते है, यात्रा के दौरान महिला यात्री से गैंग का एक सदस्य बात करना शुरू करते हुए दूसरा आरोपी बैग को अखबार खोलकर आड करता है एवं तीसरा आरोपी बैग के पास बैठकर अखबार की आड लेकर ट्रॉली बैग/हैंड बैग को स्क्रू ड्राइवर से खोलकर यात्री सामान को चोरी करके खुद के साथ रखे पिट्ठू बैग में चोरी किए गए सामान को रख लेता है एवं तत्काल खोले गए बैग की चैन को वापस फेवी क्विक लगाकर चिपका देते है एवं, वेसलिन लगाते हुए चैन को बंद करके आरोपीगण घटना को अंजाम देकर तत्काल अगले स्टेशन पर उतर जाते है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम

1.कर्मपाल सिंह गुर्जर, प्रभारी निरीक्षक अगुशा डिटेक्टिव विंग बिलासपुर ,2.राजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, रेसुब पोस्ट बिलासपुर , 3.ए के बिंद उप निरी अगुशा बिलासपुर, 4.एस के मिंज उप निरी अगुशा बिलासपुर, 5.ए के प्रधान प्रआ अगुशा बिलासपुर, 6.आलोक आर अगुशा बिलासपुर, 7.सुनील आर रेसुब पोस्ट बिलासपुर , 8.भोलानाथ मिश्रा जीआरपी थाना प्रभारी बिलासपुर , 9 कृपा शंकर उपाध्याय जीआरपी थाना बिलासपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments