पुलिस ने जुआ अड्डों पर छापेमारी, 10 गिरफ्तार, ₹25,450 नगद और सामान बरामद

मंगला धुरी पारा नदी किनारे रात में जुआरियों की महफिल सजी हुई थी, इसकी सूचना पाकर पुलिस आरोपियों के मोबाइल लोकेशन का पता करते हुए मौके पर पहुंची। ACCU टीम और सिविल लाइन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ा गया जो पॉइंटर लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने पांच जुआरियों से ₹20,000 , पांच मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जप्त किया है। इस मामले में पुलिस के हाथ अशोक नगर चौक सरकंडा निवासी भारत जायसवाल, सतनाम नगर अमेंरी निवासी राजा नेताम, बगीचा पारा अमेरी निवासी अंकित भार्गव और दो नाबालिग जारी लगे हैं।

इधर सीपत पुलिस ने भी जुआ के खिलाफ प्रहार करते हुए पांच गैम्बलर को गिरफ्तार किया है। सूचना के बाद पुलिस ने खमरिया में छापा मारा तो पुलिस के हाथ अजय लहरें, कंचन सिंह केवट, संजय केवट, विजय केवट, शनि केवट हाथ लगे जिनके पास से 5450 नगद ताश पत्ती आदि बरामद हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles