Homeहमर बिलासपुरनिगम की सख्ती: रामसेतु पुल समेत शहरभर में अतिक्रमण पर कार्यवाही

निगम की सख्ती: रामसेतु पुल समेत शहरभर में अतिक्रमण पर कार्यवाही

अवैध निर्माण की कार्यवाही शहर के लगभग हर क्षेत्र में की जा रही है। इसी कड़ी में रामसेतु पुल के नीचे दुकान संचालक ने नाली पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया था जिसे निगम ने कार्यवाही कर तोड़ दिया ऐसे कई मामले बीच शहर में कब्जे के आए हैं किसी ने नाली तो किसी ने सड़क पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। शहर में सड़क और नाली भी सुरक्षित नजर नहीं आ रही है। राम सेतु के नीचे शिशु भवन संचालक ने नाली पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण कर लिया था।

जिसके चलते यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी। जिसकी शिकायत निगम आयुक्त से हुई थी तथा आयुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण निवारण दस्ते ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही कर तोड़ दिया। शहर के हर क्षेत्र में व्यापारियों या सामान्य लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जा रहा है जिस पर निगम की सख्त नजर है और सूचना मिलने पर तत्काल निगम द्वारा कार्यवाही भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments