32.7 C
Bilāspur
Monday, March 23, 2026
spot_img

बिलासपुर: स्कूली बच्चों के लिए गीता पाठ का आयोजन

संपूर्ण विश्व में एक साथ गीता पाठ अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर के गौसेव गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने भी स्कूली बच्चों को गीता शास्त्र से जोड़ने के लिए विद्यालय में एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया। गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी जो नशे एव अन्य व्यसनों में लिप्त हो रहे हैं। उन्हें सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से वे गीत पाठ के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गीता शास्त्र के अध्ययन से मनुष्य तनाव मुक्त जीवन जी सकता है हर प्रकार के शंशय का समाधान है गीता जी ।भगवान श्री कृष्ण ने विषाद में डूबे अर्जुन को धर्म क्षेत्र रण भूमि में गीता का उपदेश देकर विषाद से निकाल कर धर्म युद्ध का उपदेश दिया। उसी ज्ञान कि आवश्यकता आज प्रत्येक तनाव ग्रसित मनुष्यो को है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ स्कूल के छात्र एव छात्राएं शामिल हुई इस अवसर पर मुख्य रूप से शाला के प्राचार्य प्रशांत चिपड़े , सहित शाला के शिक्षक गण शामिल हुए और विद्यालय में स्कूली बच्चों को गीता पाठ के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें भी पाठ पढ़ने को लेकर प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles