सीपत: घर में अंधविश्वास और धमकी का मामला, पुलिस जांच में जुटी

ग्राम पंधी में रहने वाले वृंदा केंवट किसान हैं। किसी ने उनके आंगन में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी। इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है। जिसमें किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है। साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है। किसान ने इसकी शिकायत थाने में की है। मामले में पुलिस की टीम ने गांव के लोगों से पूछताछ की है। गांव के लोगों और परिजनों के मुताबिक वृंदा की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं।

इसके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बीते मई महीने में वृंदा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इस दौरान परिवार के सदस्य आंगन में ही सो रहे थे। रात को किसी ने उनकी बाइक पार कर दी। साथ ही दुल्हे पर जानलेवा हमला करते हुए उनका कान काट दिया गया। इसकी भनक परिवार के सदस्यों को नहीं लगी। चोरों के भागने के बाद दुल्हे की नींद खुली।

कान से बहते खून को देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की शिकायत सीपत थाने में की गई थी। इस घटना को भी मई महीने में हुई चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।बहरहाल पुरा मामला जहां अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है तो वहीं इसके पीछे धार्मिक भावनाओं के बहाने धमकी भी छुपी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं आम है लेकिन इसके पीछे कौन गुनहगार है पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles