श्री भैरव जयंती महोत्सव 1 से श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मन्दिर रतनपुर में नौ दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी…

श्री भैरव जयंती महोत्सव 1 से श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मन्दिर रतनपुर में नौ दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी…

रतनपुर
श्री भैरव जयंती महोत्सव की तैयारी जोर शोर से नगर के भैरव भक्तों द्वारा की जा रही है, जो 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर लगातार नौ दिनों तक धार्मिक महोत्सव के रूप में नगर में मनाई जाएगी…

बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी 5 दिसम्बर को श्री भै र व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सिद्ध तंत्र – पीठ भैरव बाबा मन्दिर में होने वाले नौ दिवसीय श्री भैरव जयंती महोत्सव को लेकर मन्दिर प्रबन्धन सहित नगर के भक्तजनों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। मन्दिर प्रबन्धक पं जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 1 दिसम्बर से श्री भैरव जयंती महोत्सव का आगाज कलश यात्रा के साथ होगा जो कि नौ दिसम्बर तक विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा। जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस को श्री भैरव बाबा का दिव्य रूप भक्तों को देखने को मिलेगा साथ ही प्रतिदिन भगवान भैरव नाथ जी का विशेष पूजा पाठ किया जाएगा। अवस्थी ने बताया कि श्री रुद्र महायज्ञ का उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है, अतः कोई भी नागरिक मन्दिर में पंजीयन कराकर यज्ञ में यजमान बनकर पुण्य लाभ ले सकते है। 1 से 9 दिसम्बर तक रात्रि में क्षेत्रीय कलाकारों तथा मानस टोलियों द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, साथ ही मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा…

नौ दिनों तक
होगा रुद्र महायज्ञ
………………………..
श्री भैरव जन्मोत्सव के दिन से ही मन्दिर परिसर में बने यज्ञ कुंड में श्री रुद्र महायज्ञ क्षेत्र के प्रतिष्टित विद्वान आचायर्यों की अगुवाई में प्रारम्भ होगा, जिसमे प्रदेश के नामचीन हस्तियां सहित नगर के गणमान्य जन बतौर यजमान शामिल होकर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा
………………….……..
श्री भैरव जन्मोत्सव समारोह के गरिमापूर्ण अवसर पर मन्दिर प्रबन्धन द्वारा नौ दिनों तक मन्दिर परिसर में स्थित धर्मशाला में निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था की जा रही है, ताकि दूर दराज से आ रहे श्री भैरव बाबा के भक्तों को भोजन रूपी प्रसाद मिलता रहे।

भिक्षुकों का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

महोत्सव के अंतिम दिवस मन्दिर परिसर में भिक्षुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार चश्मा, दवा, चरण पादुका सहित अन्य सामग्री प्रबंधन द्वारा प्रदान किया जाएगा। तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा की जन्मोत्सव समारोह को यादगार बनाने क्षेत्र भर के भक्तजनों द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है, साथ ही मन्दिर प्रबन्धन के पण्डित दिलीप दुबे, राजेन्द्र दुबे, महेश्वर पांडेय, कान्हा तिवारी विक्की अवस्थी सोनू तम्बोली सहित अन्य जन जुटे हुए है…

विनोद कुशवाहा
एडिटर
G news
Bilaspur

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles