
सोमवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में हजारों लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर ही दो दिव्यांगों का तत्काल राशन कार्ड बनाकर वितरित किया गया।

जनदर्शन में रतनपुर तहसील के ग्राम सेमरी की महिला सुशीला बाई ने आवेदन दी उन्होंने बताया कि उनके घर पहुंचने की निस्तार रास्ते को एक आदमी द्वारा कब्जा कर रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा है कलेक्टर ने उसका आवेदन एसडीएम कोटा को भेज कर निदान करने के निर्देश दिए।


इसके साथ ही ग्राम धूमा में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी कंपनी नेशनल सिक्योरिटी सर्विस के विरुद्ध 2 महीने का वेतन नहीं देने की शिकायत की। सहायक श्रम आयुक्त को उनका आवेदन भेजते हुए वेतन दिलाने को कहा।


