हरित कुंभ: प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ के लिए ‘एक थैला, एक थाली’ अभियान

आगामी प्रयागराज कुंभ को हरित कुंभ प्लास्टिक मुक्त कुंभ बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने एक थैला एक थाली अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत प्रत्येक घर से एक थाली और एक थैला एकत्रित कर प्रयागराज ले जाया जाएगा। ताकि कुंभ क्षेत्र को कचरा मुक्त और स्वच्छ रखा जा सके। बिलासपुर में भी इस अभियान का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। जिसके तहत क्षेत्र के समाज सेवक मिलकर इस अभियान में जुड़ रहे हैं। हरित कुंभ बनाने के लिए बिलासपुर में 5000 का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसी कड़ी में दयालबंद निवासी शुभांगी मोने ने अपने बेटे के शादी के अवसर पर इस शुभ काम का हिस्सा बनते हुए 10 थाली 10 थैला अपनी ओर से दिया है। इसके साथ ही अक्षय अलकारी ने बताया कि एक थैला एक थाली अभियान से जन-जन में कुंभ घर घर में कुंभ उद्देश्य को लेकर काम किया जा रहा है। ताकि अपने स्तर पर महाकुंभ मेले में साफ सफाई का ध्यान रखा जा सके। इसके साथ ही इस अभियान से जुड़े भृगु अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर गंगा घाट में कचरा जमा हो जाएगा। जिसे ध्यान में रखते हुए संघ ने एक थाली एक थैला अभियान चलाया गया है।

जिसमें बिलासपुर से बढ़-चढ़कर लोग इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। खास बात यह भी है कि इस अभियान में जो थैला आ रहा है उसे खासकर जेल के कैदियों द्वारा तैयार किया जा रहा है। महाकुंभ में हर व्यक्ति का जाना संभव नहीं हो पता है लेकिन शहर में शुभांगी मोने जैसे बहुत से लोग हैं जो घर बैठकर एक थैली एक थाली अभियान से जुड़कर महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज कुंभ को हरित कुंभ बनाने एवं प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की कोशिश में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के निर्देशानुसार पूरे देश भर में कार्यकर्ता हरित कुंभ अभियान के तहत प्रयागराज महाकुंभ को प्लास्टिक- मुक्त कुंभ बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles