Homeहमर बिलासपुरकोनी थाना क्षेत्र में बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

कोनी थाना क्षेत्र में बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

कोनी थाना क्षेत्र में दुकान चलाने वाली युवती के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुकान में खरीदारी करने पहुंचे युवती को अकेला पाकर धर्म लाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने घर में घुसकर उसे धमकाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की भी धमकी दी। डरी सहमी युवती ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस में की। आरोप दर्ज होते ही दोनों फरार हो गए । पुलिस ने उनकी तलाशी के बाद सरकंडा मुक्तिधाम निवासी देवराज वर्मा और ओम नगर जरहाभाठा निवासी धर्मराज सूर्यवंशी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments