भाजपा ने बिलासपुर के दक्षिण मंडल में शैलेंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया

बिलासपुर जिले में शनिवार को भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिले के 25 मंडलों में प्रदेश संगठन के निर्देश पर 35 से 45 वर्ष के उम्र वालों को संगठन में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के चुनाव प्रभारी ने मंडल अध्यक्षों के नाम का बंद लिफाफा मंडल के चुनाव प्रभारी को भेजा है। चुनाव प्रभारी ने सभी मंडलों में संगठन पदाधिकारी की बैठक लेकर अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। दक्षिण मंडल मे शैलेंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

शैलेंद्र यादव ने विधायक अमर अग्रवाल तथा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि संगठन ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में दक्षिण मंडल में भाजपा को लगातार वोटो की बढ़त मिल रही है और इस बार सभी संगठन पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी के सहयोग से नगर निगम चुनाव में दक्षिण मंडल के छह वार्डो में अधिकांश में भाजपा के पार्षद को जीताएगे और संगठन को मजबूत बनाने नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगे।

आज लखीराम ऑडिटोरियम में चुनाव प्रभारी विजय ताम्रकार ने शैलेंद्र यादव के नाम की घोषणा की। उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी ने शैलेंद्र यादव के मंडल अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles