
चरामेति फाउंडेशन ने शनिवार को इमली पारा स्थित विश्वकर्मा भवन में ड्राइंग पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के अलावा उन बच्चों ने भाग लिया जो शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हैं । चरामेति फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है। इसी कड़ी में लगभग 200 बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरण किया गया इसके साथ ही सभी बच्चों को ड्राइंग सिखाई गई।

आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे एवं कुछ ऐसे बच्चे जो सुविधाओं की कमी की वजह से आगे नहीं आ पाते हैं ऐसे सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के माध्यम से मौका दिया गया। जिसमें सभी बच्चों को तिरंगे की ड्राइंग बनाने के लिए कहा गया और सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ बिना देखे तिरंगा बनाया। जिससे यह तो समझ आता है कि बच्चों के पास यदि संसाधन हो तो वे क्या कुछ नहीं कर सकते हैं।

कुछ ऐसे ही समाज सेवकों के द्वारा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और जो बच्चे आर्थिक स्थिति की वजह से आगे नहीं आ पा रहे हैं उन्हें मौका मिल रहा है इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों को ड्राइंग सिखाया गया। जिसमें 6 वर्ष तक के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए एवं उनके द्वारा खूबसूरत चित्रकारी की गई।




