Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने विधायक अमर अग्रवाल से की मुलाकात

बिलासपुर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने विधायक अमर अग्रवाल से की मुलाकात

बिलासपुर के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर के 6 मंडलों में से पांच मंडलों में अध्यक्ष चुन लिया गया है। पश्चिम मंडल का अध्यक्ष चुना जाना है। उत्तर मंडल से मनोज सोनी को अध्यक्ष बनाया गया है।

मध्य मंडल से देवेंद्र पाठक अध्यक्ष बने हैं। दक्षिण मंडल से शैलेंद्र यादव और रेलवे मंडल से एस श्रीनिवास राव अध्यक्ष चुने गए हैं, तो वहीं पूर्वी मंडल से सिंधी समाज के राकेश लालवानी को अध्यक्ष चुना गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने रविवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले में जाकर उनसे मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए पूरे समर्पण से काम करने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments