Homeहमर बिलासपुरअशोक नगर में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

अशोक नगर में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में गुरुवार सुबह युवक की खून से सनी लाश मिली है। युवक की पहचान रोजी मजदूरी करने वाले चंदवा उर्फ गोलू उर्फ खगेंद्र बरगाह के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या की है। युवक के गले में चोट के निशान मिले है। घटना की सूचना पाते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर युवक की लाश मिलने की खबर मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। पिछले साल भी बिलासपुर में 48 हत्या की घटनाएं हुई थी और इस साल भी साल के शुरू होते ही हत्या का नया मामला सामने आया है। पुलिस इसे सुलझाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments