25.4 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

*तेलुगू समाजम द्वारा बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास से वन भोजमनलू का कार्यक्रम किया गया * समस्त तेलुगू समाजम जनवरी के 1st सप्ताह में पिकनिक भी जाने का निर्णय लिया गया है।

*तेलुगू समाजम द्वारा बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास से वन भोजमनलू का कार्यक्रम किया गया *
समस्त तेलुगू समाजम जनवरी के 1st सप्ताह में पिकनिक भी जाने का निर्णय लिया गया है।
दक्षिण भारत में कार्तिक मास में वन भोजनमलू बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। बिलासपुर में पहली बार समस्त तेलुगू समाजम के द्वारा पवित्र कार्तिक मास में आंवला वृक्ष के नीचे वन भोजनमलू (वन में भोजन) का कार्यक्रम हर्षोउल्लास एवं आनंदमय वातावरण में दिनांक – 02.12.2023, दिन – शनिवार, समय – सुबह 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक, स्थान – श्री दर्शन मुनि उदासीन आश्रम, छठ घाट के मुख्य द्वार के बगल वाले द्वार के अंदर, अरपा नदी के किनारे बिलासपुर में किया गया और निर्णय लिया गया है कि यह आयोजन हर वर्ष कार्तिक मास में किया जावेगा। तेलुगू समाज के भारी मात्रा में महिलायें, बच्चे, बुजुर्ग एवं बड़े लगभग 700 की संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। अधिकांश महिलाऐं थी। समाज के सभी भोजन (महाप्रसाद) का भी व्यवस्था थी लगभग 1000 लोग भोजन किये।

        सनातन हिन्दू धर्म वेद पुराण के अनुसार कार्तिक मास में भगवान शिव पार्वती के प्रांगण एवम् आंवला वृक्ष के छांव में भोजन ग्रहण करना अति शुभ माना जाता है । इसलिए तेलुगू समाज के प्रत्येक परिवार के सदस्य इस पुण्य अवसर का आंनद एवं ईश्वर का आर्शीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। श्री ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से भक्तों का कल्याण होती है, उनके कष्ट दूर होते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ललिता माता भक्तों को सुख देने वाली तथा विपदा को हरने वाली हैं। तेलुगू समाज महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्तिक पुराण एवम् ललिता सहस्त्रनाम मंत्र पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 400 सुहागिन महिलाओं को श्रीमती एल पदमजा (पूजा विधानी) के द्वारा फलदान वितरण किया गया। 
      विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेलकूद इवेंट का भी आयोजन किया गया।  म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता (विवाहित महिलाएं) 1st श्रीमती पी हेमा लता, 2nd श्रीमती सूजाता, 3rd श्रीमती जी कल्याणी 2.म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता (अविवाहित कन्याएं) 1st कु व्ही चैतन्या, 2nd कु व्ही लया, 3rd कु के प्रियंका 3.सूई धागा रेस (बालक बालिकाओं के लिए) 1st कु ई वर्षाली, 2nd कु जी कनिका, 3rd कु एस भार्गवी 4. बड़े लड़कियों का दौड़ 1st कु सोमाया, 2nd कु वाहनी, 3rd कु भाविया 5. छोटे लड़कियों का दौड़ 1st कु जी कविता, 2nd कु जी कनिका, 3rd कु के प्रियंका 6. छोटे लड़कियों का दौड़ 1st कु ए दीक्षिता, 2nd कु आर भावना, 3rd कु के त्रिधासी श्री, 7. बड़े लड़कों का दौड़ 1st दक्ष,2nd एम राजू, 3rd व्ही रिहान बड़े उत्साह के साथ यह प्रतियोगिता किया गया।
        कार्तिक मास में होने वाले वन भोजनमलू का कार्यक्रम को सफल करने के लिए तेलगू समाज के विशेष बन्धों जिसमें सर्वश्री बी.वेणु गोपाल राव, के.वेंकट राव, व्ही.मधुसूदन राव, जी.रविकन्ना, एस.श्रीनिवास राव, श्रीमति एल.पदमजा (पूजा विधानी), श्रीमति विभाराव जी, बी.शंकर राव, टी.सूर्याराव ( नागू ), डॉ अरुण पटनायक जी, श्रीमती नीरज सिन्हा, व्ही.रवि, एस मुकेश राव, एन. रमना मूर्ती, यू मुरली राव, डॉ.एम.एस.राजू, कुमारी अन्नू, सी.चंद्रशेखर राव, जग्गन, पी.वेणु गोपाल राव, एन.लोकेश, सुरेश पटनाला, श्रीमती बग्गू लक्ष्मी, अनिल कुमार नायडू, एस.कोंडल राव, जी आनंद राव, जी राजा राव, श्रीमती शकुंतला जी, श्रीमती एम.आशा (एडोकेट), जी.एस.एन राजू, वाई एम राव, श्रीमती डी.अनसुइया जी, के पी राव, एम गणेश्वर राव, ई जनार्धन राव, व्ही.रवि, ए कृष्णा राव, जी.वी.रमना (प्रसाद), एम.एस. नारायणा, प्रसाद राव एवं अन्य समाज के गणमान्य उपिस्थत थे।
     उपयुक्त की जानकारी प्रेस को जी.रविकन्ना के द्वारा दी गई है।

जी.रविकन्ना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles