बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बिलासपुर में कैंडल मार्च

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या से पत्रकार जगत स्तब्ध और आक्रोशित है। प्रदेश भर के पत्रकार जहां बीजापुर के निर्भीक पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं वही उनकी हत्या करने वाले सभी आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने बिलासपुर प्रेस क्लब और शहर के नागरिकों ने शनिवार शाम को देवकीनंदन चौक से कैंडल मार्च निकालकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मार्च सिम्स चौराहे तक जाकर वापस देवकीनंदन चौक लौट आया।

इस अवसर पर पत्रकारों और शहर के बुद्धिजीवियों ने लोकतंत्र के चौथे पाये पर लगातार हो रहे हमले की घोर निंदा करते हुए सरकार से पत्रकार सुरक्षा अधिनियम धरातल पर लागू करने की मांग की। साथ ही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त उन भ्रस्टाचारियोके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिन्होंने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की इतनी विभत्स हत्या की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles