Homeहमर बिलासपुरसड़क सुरक्षा माह 2025: बिलासपुर में हेलमेट बाइक रैली, सुरक्षित यातायात का...

सड़क सुरक्षा माह 2025: बिलासपुर में हेलमेट बाइक रैली, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार सुबह निकली हेलमेट रैली को नगर पालिक निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हेलमेट बाइक रैली में पुलिस, होमगार्ड, चेतना समिति के सदस्य, एनसीसी, एनएसएस, समाजसेवी संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लिया, जो सुरक्षित यातायात के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए एकजुट हुए।

इस रैली के माध्यम से विभाग के उच्च अधिकारियों ने जिले में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। रैली ने देवकी नंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, तारबहार चौक, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, मंदिर चौक, राजेंद्रनगर चौक और आंबेडकर चौक होते हुए पुलिस ग्राउंड तक का सफर तय किया।

इस मौके पर पुलिस अधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी और एनएसएस के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments