Homeहमर बिलासपुरकोरबा से लखन लाल देवांगन को मिली बड़ी जीत विधान सभा प्रभारी...

कोरबा से लखन लाल देवांगन को मिली बड़ी जीत विधान सभा प्रभारी रामा राव ने बखूबी निभाई जिम्मेदारी

कोरबा से लखन लाल देवांगन को मिली बड़ी जीत
विधान सभा प्रभारी रामा राव ने बखूबी निभाई जिम्मेदारी

इस रविवार को सामने आए नतीजे में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कमल खिला है। कोरबा में भी भाजपा के लखन लाल देवांगन ने तीन बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल को बड़े अंतर से शिकस्त दी है। लखन लाल देवांगन 26,435 वोट से विजयी हुए हैं। पिछले करीब 1 साल से कोरबा में भाजपा की रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही यह जीत मिलने की बात लखन लाल देवांगन ने कहीं आरम्भ से ही कोरबा सीट भाजपा के लिए बड़ी चुनौती थी ,क्योंकि यहां सांसद से लेकर विधायक और महापौर भी कांग्रेस से ही होने से भाजपा के लिए बड़ी चुनौती थी। इसी बीच भाजपा नेता वी रामा राव को कोरबा में विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने बखूबी यह जिम्मेदारी निभाई और उन्होंने आशा अतीत परिणाम लाने में अपना योगदान दिया। रविवार को लखनलाल देवांगन की बड़ी जीत पर वी रामा राव ने भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रमाण पत्र लेने के बाद कोरबा में विजय जुलूस निकाला गया, जिसका जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments