Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: तारबाहर थाना प्रभारी समेत 26 पुलिसकर्मियों...

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: तारबाहर थाना प्रभारी समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला

एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 26 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश में दो थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता को जांजगीर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह एसपी कार्यालय की शिकायत शाखा में पदस्थ टीआई कृष्ण चंद्र सिदार को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को जेपी गुप्ता जांजगीर के लिए रिलीव हो गए, और अब तारबाहर थाना का कार्यभार कृष्ण चंद्र सिदार संभालेंगे।सकरी थाने में धरना प्रकरण से नाराज होकर एसपी ने एएसआई धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही सुरेंद्र तिवारी और अशोक मिश्रा को सकरी थाने में तैनात किया गया है।एसआई आदित्य ठाकुर को तारबाहर से यातायात थाना भेजा गया।एएसआई विमला मनहर को पुलिस लाइन से तोरवा थाना स्थानांतरित किया गया।निरीक्षक दामोदर मिश्रा को पुलिस लाइन से शिकायत शाखा में पदस्थ किया गया।एसपी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अनुशासन और कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। इस तबादले के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और कार्य संस्कृति विकसित होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments