Homeहमर बिलासपुरमुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा,,चिमनी गिरने से 25 से...

मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा,,चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दबे

मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव में एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 8-9 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री के निर्माण के दौरान हुआ। चिमनी गिरने की वजह से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाने और घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments