सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग में अवैध बैरिकेडिंग से आवागमन बाधित, पार्षद ने की कार्रवाई की मांग…

सिरगिट्टी क्षेत्र के मुख्य मार्ग में अवैध रूप से लगाए गए बैरिकेड को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद ने इस संबंध में थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में पार्षद ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पंजाबी मोहल्ला, सिरगिट्टी में कुछ लोगों ने अपने घर के सामने व्यक्तिगत रूप से बैरिकेड लगा रखा है।इसके कारण सड़क पर वाहनों और राहगीरों के आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। शाम और रात के समय जब ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है, तब यह बैरिकेड बड़ी समस्या बन जाता है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 30 फीट होने के बावजूद बैरिकेडिंग के कारण महज 10 फीट ही बची है।यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है,जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।चारपहिया वाहनों की अधिक संख्या के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।खासतौर पर स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है।इस समस्या को लेकर पार्षद ने जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिक निगम से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles