Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोपों की जांच जारी, गृहमंत्री विजय शर्मा ने...

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोपों की जांच जारी, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी…

विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में विदेशी सहायता प्राप्त एनजीओ द्वारा धर्मांतरण कराए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सतर्क है और चंगाई सभाओं की आड़ में किए जा रहे मतांतरण की शिकायतों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई हो रही है। वर्ष 2019 और 2023 में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि 2020 में 01, 2021 में 07, 2022 में 03, 2024 में 12 और 2025 में अब तक 04 मामले दर्ज किए गए हैं। हाल ही में बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतांतरण के मामलों में एफआईआर दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की कार्रवाई से आम जनता में संतोष एवं विश्वास बना हुआ है और इस प्रकार की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments