Homeहमर बिलासपुरअंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, प्रमुख आरोपी गिरफ्तार...

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, प्रमुख आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी पंकज सिंह को रायपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और यह लंबे समय से अवैध शराब तस्करी में सक्रिय था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंकज सिंह की तलाश कर रही थी। आखिरकार रायपुर में VIP रोड स्थित एक कॉलोनी से उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस पूरे मामले का खुलासा 10 फरवरी 2025 को किया गया था।उस दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली कि एक काले रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब लाई जा रही है। जांच के दौरान चालक रवि शर्मा से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसके बाद एक बड़े कंटेनर ट्रक को भी पकड़ा गया, जिसमें 990 पेटी विदेशी मदिरा मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब दुबई स्थित एक कंपनी के आदेश पर गोवा से भूटान भेजी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 23 फरवरी को थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में गोवा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई लोग शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों की जांच करने पर पंकज सिंह और जयप्रकाश बघेल का नाम सामने आया। ट्रक चालक ने कबूल किया कि उसे बिलासपुर में शराब की कुछ पेटियां खाली करने के निर्देश मिले थे, जिसके बदले 50,000 रुपये दिए जाने थे। इस गिरोह की अंतर्राष्ट्रीय संलिप्तता के चलते पुलिस ने दुबई और भूटान की संबंधित कंपनियों से जानकारी मांगी है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी पंकज सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल इनपुट के आधार पर आरोपी को रायपुर में ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके बैंक लेन-देन एवं संपर्कों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments