रतनपुर….आने वाले 30 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा है जो कि 6 अप्रैल तक रहेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा गणमान्य नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किया जाता है उसी कड़ी में महामाया ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा के नेतृत्व में बैठक रखी गई जिसमें नवरात्रि में दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सुझाव मांगे गए जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के द्वारा साफ सफाई, पानी, व्यवस्था, भंडारा ,जस गीत इत्यादि व्यवस्था के लिए सुझाव दिए गए जिसे मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया और उस पर अमल करने की बात कही गई जिससे नवरात्रि पर्व मैं दर्शनार्थीयो को देवी दर्शन का लाभ सुगमता के साथ मिल सकें और उन्हें आवागमन इत्यादि में कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन के द्वारा व्यवस्था की जा रही है।




