बिलासपुर जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना…

बिलासपुर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 15 सदस्य 25 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक की तिथि और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय परिसर या सभाकक्ष में होगा। भाजपा समर्थित राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष और ललिता कश्यप उपाध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। साथ ही, नवनिर्वाचित 15 सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक को लेकर मंथन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उनकी मौजूदगी को लेकर प्रशासन से हरी झंडी भी मिल चुकी है। ऐसे में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles