विश्व जल दिवस के अवसर पर होगी अरपा की गंदगी साफ…

22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम बिलासपुर द्वारा अरपा नदी की सफाई करने और स्वच्छ रखने के लिए जन भागीदारी से महा अभियान चलाया जाएगा जिसका नाम अरपा उत्थान रखा गया है जिसमें 2500 से अधिक लोग मिलकर अरपा नदी को स्वच्छ बनाने अपना श्रमदान करेंगे अभियान में सभी शासकीय कर्मचारी सहित रेलवे एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन को मद्दे नजर रखते हुए उनके सम्मान में नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं इसी कड़ी में 22 मार्च को बिलासपुर की जीवनदायनी अरपा नदी को साफ करने के लिए महा अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत जन सहयोग से अरपा नदी में मौजूद गंदगी और कचरे को साफ किया जाएगा इस दौरान नगर निगम द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से बड़ी मात्रा में मशीनरी का भी उपयोग किया जाना है इसके साथ ही जल संकट को देखते हुए लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा । साथ ही स्वच्छता संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। शनिवार को अरपा उत्थान महा अभियान रामसेतु मार्ग और शनिचरी रपटा पुल के पास चलाया जाएगा। अरपा नदी तट पर आम जन की सहभागिता से स्वच्छता का एक बड़ा संदेश दिया जाएगा यह अभियान सुबह 6:00 से शुरू हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles