ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 06 दिसम्बर को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का निर्वाण दिवस के अवसर श्रद्धाजंलि दी गई और उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 06 दिसम्बर को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का निर्वाण दिवस के अवसर श्रद्धाजंलि दी गई और उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बाबा भीम राव अम्बेडकर एक समाज सुधारक, संविधान निर्माता, अर्थ शास्त्री, लेखक ,और प्रथम कानून मंत्री बने ,बाबा साहब के देश की आज़ादी और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान के कारण भारत रत्न की उपाधि दी गई ।
बाबा साहब का गरीब परिवार में जन्म हुआ, अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण ब्रिटेन, अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की , कानून और अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की , आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब ताउम्र गरीब ,शोषित और दलित समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया,अखबार और पुस्तक के माध्यम से उन्हें उनके अधिकार का बोध कराया,गोलमेज सम्मेलनों में उनके लिए आरक्षण की मांग उठाई ,जिसे आज़ादी के बाद पण्डित नेहरू ने मूर्तरूप दिया ,पंडित नेहरू ने बाबा साहब की योग्यता और क्षमता से भलीभांति परिचित थे ,इसलिए बाबा साहब को प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया और भारत का संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहब को दी गई ,आज संविधान देश की एकता-अखण्डता, संप्रभुता,को बनाये रखने में मील का पत्थर है।
बाबा साहब ने 1956 में बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिए और उनके अनुयायी बौद्धिष्ट हो गए ,जो आज भी बाबा साहब के आर्दशों पर चलकर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे है , 06 दिसम्बर 1956 को बाबा साहब का महानिर्वाण हुआ और एक उपेक्षित समाज का मसीहा एक अनन्त यात्रा पर निकल गया , जब तक देश मे संविधान का शासन रहेगा बाबा हर भारतीय के दिलो में जिंदा रहेंगे।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, जिग्नेश जैन, विनोद साहू,सीमा घृटेश,वीरेंद्र सारथी,लक्ष्मी जांगड़े,दिनेश सूर्यवंशी,राजेश शर्मा,सुभाष ठाकुर,चंद्रहास शर्मा,करम गोरख,गौरव एरी, सुरेंद्र तिवारी,बी आर बंजारे आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles