अपार्टमेंट में घुसी बेकाबू माजदा, बड़ा हादसा टला! पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक अनियंत्रित माजदा गाड़ी बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसा तोरवा पावर हाउस के पास स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट में हुआ, जहां एक माजदा वाहन ढलान पर चढ़ने की कोशिश में अचानक पीछे लुढ़क गया और तेजी से अपार्टमेंट की बाउंड्री से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री से लगी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वहां एक महिला मौजूद थी, लेकिन गनीमत रही कि वह समय रहते बच गई। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही थी या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी। इस हादसे के बाद लक्ष्मी अपार्टमेंट के निवासियों में डर का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासी मकरंद कुमार ने बताया कि अगर गाड़ी थोड़ा और अंदर घुस जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ जारी है। तोरवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लिए सख्त ट्रैफिक नियमों की जरूरत है, ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। हालांकि कुछ दिनों से नो एंट्री पर भी धड़ल्ले से भारी वाहनों की प्रवेश हो रही है सायद यह भी एक वजह है हादसे की ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles